जब आप IBPS के लिए योग्य हो जाते है, तो आप इसके लिए Registration कर सकते है| लेकिन उससे पहले जान-लेना जरुरी होता है की इसमे कितने Exams होंगे, किस Type के होंगे और उसका Pattern कैसा होगा आदि|
PO Exam Pattern
आईबीपीएस में PO के Exam की बात करे तो यह परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाती है:-
- पहली प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary exam)
- दूसरी मुख्य परीक्षा (Mains exam) और
- तीसरी साक्षात्कार प्रक्रिया (Interview)|
कोई भी व्यक्ति जो IBPS Exam Eligibility को पूरा करता है, उसके लिए किसी एक पब्लिक सेक्टर बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर चुने जाने के लिए इन तीनो स्तर की परीक्षा में Pass होना अनिवार्य है|
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न
IBPS में PO की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary exam) ऑनलाइन आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 1 घंटे का समय दिया जाता है|
इसमें कुल 100 प्रश्न होते है जो Total 100 Marks के होते है और 3 अलग-अलग विषयो के वर्ग में होते बट्टे होते है|
इस प्रारंभिक परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होने के कारण इसमे उम्मीदवार द्वारा किये गये प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है और गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिया जाता है|
इसलिए IBPS PO की इस परीक्षा में Qualify करने के लिए यह जरुरी है, सभी तीनो वर्गों में कट-ऑफ को Clear किया जाए|
No. | Subjects | No of Questions | Marks |
1 | Quantitative Aptitude | 35 | 35 |
2 | English Language | 30 | 30 |
3 | Reasoning Ability | 35 | 35 |
4 | Total | 100 | 100 |
मुख्य परीक्षा का पैटर्न
IBPS में PO की मुख्य परीक्षा (Mains exam) में कई तरह के बदलाव हुए है जिन्हें समझना जरुरी है, जो कुछ इस प्रकार है:-
1. आईबीपीएस ने इसके प्रमुख परीक्षा के लिए वर्णनात्मक पेपर को पेश किया है, जिसमे उम्मीदवारों के लिखित कौशल की जाँच करने के लिए उम्मीदवारों को लिखने के लिए एक निबंध पत्र दिया जाएगा जो 25 अंक का होगा, जिसे 30 मिनट के अन्दर पूरा करना होगा|
2. कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए कोई अलग कागज नहीं दिया जाएगा, इसे Computer Aptitude के साथ तर्कसंगत किया गया है और इस पूरे भाग के लिए कुल 60 अंक के 45 प्रश्न होंगे|
3. पहले मुख्य परीक्षा में कुल 140 मिनट का समय दिया जाता था, लेकिन IBPS 2017 परीक्षा से इस समय को बढाकर 180 मिनट कर दिया गया है|
No. | Test के नाम | No. of Questions | Marks | समय सीमा |
1 | Reasoning & Computer Aptitude | 45 | 60 | 60 minutes |
2 | English Language | 35 | 40 | 40 minutes |
3 | Data Analysis and Interpretation | 35 | 60 | 45 minutes |
4 | General, Economy/Banking Awareness | 40 | 40 | 35 minutes |
—- | Total | 155 | 200 | 180 minutes |
NOTE – English Language के पेपर को छोड़कर सभी पेपर हिंदी और English दोनों भाषाओ में होंगे|
Related Post –
साक्षात्कार प्रक्रिया का पैटर्न (Interview)
जब उम्मीदवार मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेता है, उसके बाद उसे साक्षात्कार प्रक्रिया (Interview) के लिए बुलाया जाता है| Interview 100 अंकों का होता है, इसमे योग्यता के लिए न्यूनतम 40% अंक और जो अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उन उम्मीदवारों के लिए सीमा 35% है|
IBPS PO की प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों में एक उम्मीदवार द्वारा गलत प्रयास किए जाने वाले प्रत्येक प्रश्न के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएगा, लेकिन उम्मीदवार द्वारा रिक्त छोड़ा गए प्रश्न के लिए अंकों की कोई कटौती नहीं होगी|
Selection – उम्मीदवारो का अंतिम चयन प्रोमेशरी ऑफिसर के पद पर होगा जो मुख्य अंक के संचयी अंक और साक्षात्कार प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा, Mains परीक्षा और Interview इन दोनों चरणों का योगदान क्रमशः 80:20 अनुपात में होगा|
साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित करने के बाद एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, इस सूची में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बैंक की अपनी पसंद के पत्र में शामिल होने की पेशकश की जाएगी|
PO Exam Dates
Events | Exam Date |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 27th August 2020 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 28th August 2020 |
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की लास्ट डेट | 12th September 2020 |
Training date start for Pre-examination | 23rd to 28th September 2020 |
Downloading of hall tickets for IBPS PO prelims | 4th week of September 2020 |
IBPS PO Exam Date 2020 (Prelims) | 12th, 13, 19, 20 October 2020 |
IBPS PO prelims 2020 Result date declare | 3rd week of October 2020 |
IBPS PO Mains 2020 Downloading of hall tickets | 4th week of October 2020 |
IBPS PO 2020 Exam Date (Mains) | 2nd week of November 2020 |
Result date declaration for Mains 2020 | 3rd week of November 2020 |
Call letters for Interview Downloading date | 2nd week of December 2020 |
Date of IBPS PO Interview | 1st week of January 2021 |
Provisional allotment | 1st week of April 2021 |
FAQ –