CAG क्या हैं? यह किस तरह से कार्य करता हैं?
CAG की Full Form क्या हैं? कैग क्या कार्य करता हैं और यह अपनी रिपोर्ट किसे पेश करता हैं? भ्रष्टाचार और घोटाले सामने लाने में CAG की क्या भूमिका रहती हैं?
CAG – Comptroller and Auditor General of India
CAG का फुल फॉर्म भारत के नियंत्रक एंव महालेखापरीक्षक हैं| यह भारत के संविधान के तहत गठित एक संस्था हैं जो कि केंद्र और राज्य सरकारों के सभी तरह के लेखों का अंकेक्षण (Audit) करता हैं| यह सरकारी कंपनियो की भी ऑडिट करता हैं और इसके साथ साथ सरकार से फाइनेंस प्राप्त कंपनियों और अन्य सम्बंधित संस्थाओं की भी ऑडिट करता हैं|
कैग एक स्वतन्त्र संस्था हैं – Independent Authority
CAG भारत के संविधान के तहत गठित संस्था हैं और इस पर सरकार का नियन्त्रण नहीं होता| CAG एक स्वंतंत्र अंकेक्षण संस्था हैं और सामान्य भाषा में इसके अध्यक्ष को भी CAG ही कहा जाता हैं| CAG की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती हैं और इसे हटाने की प्रक्रिया भी संविधान के अनुसार उसी तरह की हैं जैसा की सुप्रीम कोर्ट के जज के मामले में होता हैं|
कैग की रिपोर्ट
CAG द्वारा ऑडिट किये जाने के बाद जो रिपोर्ट बनाई जाती हैं वो संसद और विधानसभाओं की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी और जांच के बाद इसे चर्चा के लिए संसद और विधानसभा में पेश किया जाता है और जरुरी कार्यवाही की जाती हैं
Fareed Hasan Zaidi
Audit report of Sarv Shiksha Abhiyan Uttar Pradesh has been doing by the CA firm is correct or incorrect what is the proof of this.