CGST Full Form – सीजीएसटी टैक्स की पूरी जानकारी दे?
क्या आप CGST की फुल फॉर्म बता सकते है और साथ में यह भी बताए की यह IGST और SGST से कैसे अलग है?
CGST Full Form – सीजीएसटी का अर्थ
CGST – Central Goods and Services Tax
वस्तु एवं सेवा कर (Goods & Services Tax or GST) उपभोग के स्थान (Destination) पर आधारित अप्रत्यक्ष कर है जो केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों द्वारा लगाया जाता है। केन्द्र सरकार द्वारा लगाया गया कर केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central Goods and Service Tax or CGST) कहलाता है|
GST लगाने के बाद केंद्र सरकार के कई सारे ऐसे Indirect Tax है, जो ख़त्म हो गए है अर्थात ये कर अब GST में सम्मिलित है|
केन्द्र सरकार के कर जो में शामिल हो गए है:-
- केन्द्रीय उत्पादन कर (Central Excise Duty)
- उत्पादन कर पर कर (Duties on Excise)
- उत्पादन कर पर अतिरिक्त कर (Additional Duties on Excise)
- आयात-निर्यात पर अतिरिक्त कर Additional Duties on Customs
- आयात-निर्यात पर विशेष अतिरिक्त कर (Special Additional Duties on Custom)
- सेवा कर (Service Tax)
- प्रभार एवं अधिभार (Cess and Surcharge)
इस प्रकार से वस्तु एवं सेवा कर लागू होने से केन्द्र सरकार के अनेक अप्रत्यक्ष कर समाप्त हो गये हैं। फिर भी ऐसा नहीं है कि वस्तु एवं सेवा कर लागू होने से सभी प्रकार के अप्रत्यक्ष कर समाप्त हो गये हैं। वर्तमान समय में भी निम्न प्रकार के केन्द्र सरकार के अप्रत्यक्ष कर प्रचलन में हैं –
केन्द्र सरकार के अन्य प्रचलित अप्रत्यक्ष कर:-
- आयात-निर्यात कर (Basic Custom Duty)
- माल एवं यात्रियों पर सीमावर्ती कर (Terminal Tax on Goods and Passengers) यह रेलवे द्वारा यात्री टिकट एवं भाड़े पर लगाया जाता है।
- स्टॉक मार्केट में अंशों के लेन-देन एवं भविष्य के सौदों पर स्टाम्प ड्यूटी के अतिरिक्त लगने वाला कर
- अखबार के अतिरिक्त माल के अन्तर्राज्यीय क्रय-विक्रय पर कर
- चालानी पर अन्तर्राज्यीय माल मँगाने-भेजने पर कर
RELATED>>>