जीएसटी क्या है और इससे भारत में टैक्स के क्षेत्र में कैसे बदलाव आए है?
What is GST Bill, What are the benefits of GST In India and How It will change the economic and taxation system of India?
Goods and Service Tax – वस्तु और सेवाकर
GST (Goods and Services Tax) एक अप्रत्यक्ष टैक्स है जिसने भारत की वर्तमान अप्रत्यक्ष टैक्स लगाने की पूरी व्यवस्था को बदल के रख दिया है| GST से पहले वस्तुओं पर VAT और Excise तथा सेवाओं पर Service Tax लगता था और विभिन्न तरह के अलग अलग टैक्स जैसे प्रोफेशनल टैक्स, चुंगी इत्यादि अप्रयक्ष टैक्स लग रहे थे|
लेकिन अब इन सभी प्रकार के अप्रत्यक्ष को एक ही टैक्स GST में सम्पूर्णरूप से बदल दिया गया है, जिसके कारण ये सभी टैक्स लगने बंद हो गए है और एक देश एक कर के नियम के साथ भारत में कर प्रणाली की व्यवस्था में मजबूत आएगी|
GST से सम्बंधित Askhindi पर पूछे गए अन्य प्रश्न यहाँ पर देख सकते हैं:-
जीएसटी क्या है – What is Goods and Services Tax
GST जिसे हिंदी में वस्तु एंव सेवा कर (Goods and Service Tax) कहाँ जाता है वो भारत के कर ढांचें में सुधार का एक बहुत बड़ा कदम है। इसके आने से पूरा देश एकीकृत बाजार में तब्दील हो गया हैं और ज्यादातर अप्रत्यक्ष कर जैसे केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Excise), सेवा कर (Service Tax), वैट (Vat), मनोरंजन टैक्स, लक्ज़री टैक्स, लॉटरी टैक्स आदि जीएसटी में शामिल हो जाए है, जिसके कारण अब भारत में सिर्फ एक ही तरह का Indirect Tax लगेगा और वो है जीएसटी|
जीएसटी की मुख्य बातें – Benefits/Salient features of GST
- GST से केवल अप्रत्यक्ष कर ही एकीकृत हुए हैं, प्रत्यक्ष कर जैसे आय-कर आदि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार ही लगते है|
- जीएसटी के लागू होने से पूरे भारत में एक ही प्रकार का अप्रत्यक्ष कर लगेगा जिससे वस्तुओं और सेवाओं की लागत में स्थिरता आएगी|
- इसके तहत उन सभी व्यापारियों को GST में Register होना पड़ेगा, जिनकी वार्षिक कुल-बिक्री 40 लाख से अधिक है|
- बेहतर स्टकचर को बनाए रखने के लिए GST दो तरह से लगेगा – CGST (केंद्रीय वस्तु एंव सेवा कर) और SGST (राज्य वस्तु एंव सेवा कर)|
- CGST का हिस्सा केंद्र को और SGST का हिस्सा राज्य सरकार को प्राप्त होगा। एक राज्य से दूसरे राज्य में वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री की स्थति में IGST (एकीकृत वस्तु एंव सेवाकर) लगेगा, जिसका एक हिस्सा केंद्र सरकार और दूसरा राज्य को प्राप्त होगा।
- व्व्ययापारी ख़रीदी गई वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाले जीएसटी की Input Credit ले सकेंगे, जिनका उपयोग वे बेचीं गई वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाले GST के भुगतान में कर सकेंगे|
- सीजीएसटी की इनपुट क्रेडिट का उपयोग IGST तथा CGST में, एसजीएसटी की क्रेडिट का इस्तेमाल SGST व IGST में और आईजीएसटी की क्रेडिट का उपयोग IGST, SGST और CGST की आउटपुट टैक्स के भुगतान में किया जा सकेगा|
जीएसटी के आने से होने वाले फायदे – Benefit of GST
- GST के आने से अब विभिन्न प्रकार की वस्तुओ और सेवाओ पर एक निश्चित दर से अप्रत्यक्ष कर लगाया जाता है जिसके कारण अंतिम उपभोगता तक पहुंचें वाली वस्तुओं और सेवाओ की लागत में कमी आई हैं|
- दूसरा सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है की पूरे भारत में एक ही रेट से टैक्स लगेगा जिससे सभी राज्यों में वस्तुओं और सेवाओं की कीमत एक जैसी होगी।
- एक देश एक टैक्स होने के कारण सभी अलग अलग प्रकार के अप्रत्यक्ष करो की समाप्ति हो चुकी है और उसके साथ ही बही खाते रखने, टैक्स भरने और Business व्यवस्था में सुधार आया है और इसका Processing System सरल बना है|
- व्यापारी अब अपने ख़रीदे गए माल पर चुकाए गए टैक्स की Input Tax Credit प्राप्त कर सकेंगे और इससे Goods और Services की कीमतों में कमी होगी|
- GST के आने से व्यापार बहुत सरल बन गया है| ऐसे Software आ चुके है जिनकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपने व्यापार की लेनदेन एंट्रिस करके ओटोमेटिक Return File कर सकते है, साथ ही Online होने के कारण बहुत ही तेज और आसान हो गया है|
- जीएसटी के कारण ही टैक्स पर टैक्स लगने की पुरानी व्यवस्था में सुधार हुआ है और व्यापारी का Business आगे बढ़ा है|
GST Related Questions –
- जीएसटी में E-Way क्या हैं
- GST Rates की जानकारी दे
- जीएसटी Registration कैसे करे
- CGST, SGST और IGST क्या हैं
- GST का GDP पर क्या प्रभाव पड़ेगा
- जीएसटी प्रैक्टिशनर कौन बन सकता हैं
- जीएसटी रजिस्ट्रेशन किसे लेना अनिवार्य हैं
- GST Composition Explained in Hindi
- जीएसटी में कितने प्रकार के रिटर्न फाइल करने पडते है
GST – Goods & Service Tax
GST का मतलब Goods and Service Tax से है| यह एक प्रकार Tax Law है जिसके आने के बाद भारत में बड़ा बदलाव हुआ है, इसके कारण काफी सारे टैक्स GST में शामिल हो गए और एक नए टैक्स ढाँचे का निर्माण हुआ|
आसान भाषा में कहें तो जीएसटी का मतलब वस्तु और सेवा कर है, हमारे देश में जीएसटी को 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया था| जीएसटी को लागू के बाद हमारे देश का वर्तमान टैक्स ढांचे में परिवर्तन आ गया है| जीएसटी प्रत्येक वस्तु तथा सेवा के मूल्य जोड़ में लगाया गया है जो वर्तमान टैक्स संरचना को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आइए देखते हैं कि यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है ?
भारत में वर्तमान कर संरचना दो भागों में विभाजित है पहला –
- प्रत्यक्ष कर और
- दूसरी अप्रत्यक्ष कर है
प्रत्यक्ष कर का प्रत्यक्ष उदाहरण आयकर है जब हम आय अर्जित करते हैं तो अब उस आय पर कर का भुगतान करने के लिए ही उत्तरदाई होते हैं| दूसरा है अप्रत्यक्ष कर जो कि डायरेक्ट नहीं दिया जाता बल्कि इसकी देता किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित कर दी जाती है| इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दुकानदार और ग्राहक के मध्य में होता है – जब कोई दुकान दार माल बेचता है तो माल पर लगने वाले कर का भुगतान ग्राहक को करना पड़ता है लेकिन आखिरी भुगतान सरकार तक दुकानदार द्वारा पहुँचाया जाता है|
भारत में GST एक नई टैक्स व्यवस्था के रूप में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जिसके कारण सभी Indirect Tax एक ही टैक्केस यानी GST में शामिल हो जाएँगे और टैक्स सरंचना आसान हो जाएगी|
Related Post –
जीएसटी क्या है – What is GST
GST एक मूल्य संवर्धित कर (VAT) को राष्ट्रीय स्तर पर निर्माण, बिक्री और माल की खपत के साथ ही वस्तुओ और सेवाओ पर एक व्यापक अप्रत्यक्ष कर लगाने की प्रक्रिया है| सभी Indirect Taxes को एक ही टैक्स में शामिल करते हुए GST यानि Goods and Services Tax बनाया गया है|
Indirect Tax और Direct Tax को समझने के लिए –
GST से जुडी मुख्य बाते –
जीएसटी के आने के बाद कई सारी चीजो में बदलाव आया है और Indirect Tax System में भी काफी सुधार हुआ| आइये जानते है की GST में क्या नियम और कानून लागू होते है जो इसे आसान बनाते है –
- GST Registration के लिए 40 लाख और 20 लाख की लिमिट लगाई गई है|
- Sales Tax और VAT दोनों ही ख़त्म किए गए है तथा वस्तु और सेवाओ के किए एक ही कर लगाया गया है|
- एक ही तरह की वस्तु और सेवाओ पर एक ही तरह की Rates लगाई गई है ताकि हर राज्यों में उसका मूल्य एक ही हो|
- GST Return की बात करे तो व्यापारी को महीने के 3 और 1 वार्षिक यानी कुल 37 Return File करने होंगे|
- इसमें एक Composition Scheme भी लाई गई है जिसमे कुछ व्यापारी सीधे निश्चित दर से टैक्स देकर इसे और भी ज्यादा आसान बना सकते है और बाकी टैक्स प्रक्रिया से बच सकते है|
- Tax पर Tax लगने की प्रक्रिया को ख़त्म करते हुए अब GST में व्यापारी को Input Tax का भी लाभ मिलेगा, जिससे वस्तु और सेवाओ की कीमतों में कमी होगी|
- साथ ही इसे CGST, SGST और IGST तीन प्रकार के जीएसटी टैक्स विभाजित करते ही एक सरल प्रणाली बनाई गई है|
- यह सरंचना पूरी तरह Online होने के कारण अब और भी ज्यादा तेज और आसान हो गई है|
- सभी बातो के आधार पर कहा जा सकता है की लम्बे समय में GST देश के Tax System को और भी ज्यादा बेहतर बनाएगा|
Abhi vyas
कंफ्यूज ना हो इन्टरनेट पर गस्त इन हिंदी दिखा देता है लेकिन इसका मतलब जीएसटी ही होता हैं|